फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locks of a locked house broken; jewellery and cash worth lakhs stolen

Agra News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 20 Oct 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Locks of a locked house broken; jewellery and cash worth lakhs stolen
फतेहाबाद। कस्बे के शमसाबाद मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज के सामने रविवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।निबोहरा थाना क्षेत्र के भोगपुरा निवासी बोलेराम का मकान फतेहाबाद कस्बे में शमसाबाद मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज के सामने है। रविवार शाम परिवार गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे भोगपुरा घेर निवासी किराएदार जगदीश मकान पर पहुंचे तो आगे के शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखने पर दवाइयों के दो कार्टन और एक बैटरी गायब मिली। उन्होंने फोन कर मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। बोलेराम मकान पर पहुंचे तो पीछे के दरवाजे के ताले भी टूटे मिले। उन्होंने बताया कि चोर पीछे के दरवाजे से मकान में घुसे और कमरे व अलमारी के ताले तोड़ दिए। अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, दो कमरबंद, सोने के बृजबाला, बेसर, तिलक और तीन अंगूठियां समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed