{"_id":"688305100053d59f4b067ae3","slug":"locked-the-family-members-in-the-room-thieves-stole-gold-and-silver-worth-1-5-crores-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी...आगरा में चोरी की बड़ी वारदात, एक ही रात में ब्राह्मण परिवार हुआ बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी...आगरा में चोरी की बड़ी वारदात, एक ही रात में ब्राह्मण परिवार हुआ बर्बाद
Fri, 25 Jul 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:46 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। ब्राह्मण परिवार के घर हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव औलेंडा के रहने वाले ब्राह्मण परिवार के घर चोरों ने आधी रात को धावा बोला। परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने-चांदी के करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण ले उड़े। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपए के आभूषण समेत हजारों रुपए की नकदी को पार कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपए के आभूषण समेत हजारों रुपए की नकदी को पार कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार ओलिंडा निवासी ब्रजेश शर्मा पुत्र श्रीकृष्णा शर्मा के घर से चोरों ने नकदी समेत करोड़ों के आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर डेढ़ किलो सोने और ढाई किलो चांदी के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बता दें कि करीब 10 दिन पहले भी गांव के एक अन्य घर में चोरी हुई थी। ग्रामीणों को लगता है कि चोरों का गिरोह सक्रिय है और वे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द हे घटना के खुलासे का आश्वाशन दिया है।
