फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locked Inside and Mentally Tortured: Woman Attempts Suicide, In-laws Booked in Agra

UP: ससुराल में मिला ऐसा दर्द, जान देने के लिए फंदे पर लटक गई वो...अस्पताल में छोड़कर भागे ससुरालीजन

Thu, 11 Dec 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Dec 2025 08:51 AM IST
सार

शादी के पांच साल  बाद विवाहिता को इस कदर प्रताड़ित किया जाने लगा कि आहत होकर उसने जान देने की कोशिश की। वो फंदे पर लटक गई। ससुराल वालों को जब लगा कि वो मर चुकी है, तो अस्पताल लेकर पहुंच गए। यहां उसके छोड़कर भाग निकले। 

विज्ञापन
Locked Inside and Mentally Tortured: Woman Attempts Suicide, In-laws Booked in Agra
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुरालीजन पर मानसिक प्रताड़ना देने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उसने 5 दिसंबर को फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता अपना कुमारी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी नगला कली, देवरी रोड निवासी राजकमल के साथ पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर महेश चंद, सास जमुना देवी और जेठ हरवीर सिंह छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करते थे। पति को घर से भगा देने की धमकी देकर पक्ष में नहीं बोलने देते थे।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि 5 दिसंबर को आरोपियाें ने घर के शौचालय, बाथरूम और अन्य कमरों में ताला लगाकर उन्हें बंद कर दिया। पानी मांगा तो तीनों मजाक उड़ाते रहे। घुटन, तनाव और डर के बीच उसने आत्महत्या की कोशिश की। जब आरोपियों को लगा कि वह मर चुकी है तो उसे मुड़ी अस्पताल में छोड़ आए। उनके पिता ने उसी दिन पुलिस को दो बार तहरीर दी , लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed