फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown updates people attack police team in agra

Lockdown: आगरा में दुकान के बाहर जुटी भीड़ को हटाने गई पुलिस पर पथराव, दरोगा घायल

Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
सार

लॉकडाउन में भीड़ लगाने से मना करने पर लोगों ने बोला हमला
दरोगा विकास राणा की आंख के पास लगा पत्थर, घायल 

विज्ञापन
Lockdown updates people attack police team in agra
घायल दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के शाहदरा में रविवार शाम साढ़े सात बजे लॉकडाउन का पालन कराने गए दरोगा और सिपाही पर दुकानदार और उसके भाइयों ने हमला बोल दिया। उन पर ईंट-पत्थर फेंके। इससे अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


पत्थर लगने से दरोगा विकास राणा घायल हो गए। सूचना पर थाने की पुलिस पहुंच गई। इस पर आरोपी घरों से भाग गए। पुलिस ने देर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन


नुनिहाई पुलिस चौकी के दरोगा विकास राणा और सिपाही रविंद्र रविवार शाम को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी शाहदरा स्थित बघेल बस्ती में अजब सिंह के किराना स्टोर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का भी नहीं किया जा रहा था पालन

सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा था। यह देखकर दरोगा और सिपाही ने लोगों को दूर-दूर खड़े होने के लिए कहा। दुकानदार को भी समझाना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदार और उसके चार-पांच भाई सहित अन्य लोग आ गए। वो पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। 

मना करने पर घरों से पथराव कर दिया गया। दरोगा विकास राणा की आंख के पास पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। दरोगा और सिपाही ने भागकर खुद को बचाया। घायल दरोगा को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि भीड़ हटाने की कहने पर दुकानदार और उसके भाइयों ने हमला किया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भगवान टाकीज पर भी हो चुका है हमला 

एक सप्ताह पहले भगवान टाकीज पर भी एक सिपाही पर हमला बोला गया था। सिपाही ने एक युवक को चेकिंग के दौरान रोका था। इस पर युवक ने चाकू से सिपाही पर हमला बोला था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस की बढ़ रही परेशानी

लॉकडाउन का पालन कराना भी पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। लोग के वाहनों को रोकने पर बहुत से लोग कोई न कोई बहाना बनाते हैं। दुकानों पर भी सामान लेने आने की बात करते हैं। कई बार पुलिस की सख्ती पर उनसे उलझ भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed