फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown updates cyber fraud in the name of home delivery of liquor in agra

सावधान ! लॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी

Thu, 07 May 2020 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
lockdown updates cyber fraud in the name of home delivery of liquor in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। इस बार शराब को जरिया बनाया है। लोगों को कॉल करके शराब की होम डिलीवरी का आश्वासन दे रहे हैं। रकम एडवांस में पेटीएम और फोनपे से भेजने के लिए बोल रहे हैं। आगरा में इस तरह के दो मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


केस : 1

आवास विकास कॉलोनी निवासी राकेश कुमार के पास चार दिन पहले एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह शराब घर पहुंचाने का काम कर रहा है। यदि, आपको शराब चाहिए तो आर्डर बुक करा दो। 
विज्ञापन



राकेश कुमार शराब नहीं पीते हैं। फिर उन्होंने शराब की बोतल के बारे में पूछा। उनसे कहा गया कि 600 की एक बोतल दे रहे हैं। तीन बोतल के दो हजार रुपये पेटीएम कर दो। एक घंटे में डिलीवरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस : 2

सिकंदरा क्षेत्र की महर्षिपुरम कॉलोनी के व्यक्ति के पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने शराब की होम डिलीवरी का आश्वासन दिया। लेकिन, वह भी शराब नहीं पीते थे, इसलिए सिर्फ शराब के रेट पूछे। 

साइबर अपराधी ने कहा कि एक बोतल पर सौ रुपये होम डिलीवरी का चार्ज लिया जा रहा है। यह रकम पहले पेटीएम से भेजनी होगी। इसके बाद कुछ ही देर में डिलीवरी कर दी जाएगी। मना करने पर फोन काट दिया। 

यह ध्यान रखें

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, अनजान नंबर से कॉल करके लॉटरी, रकम भेजने, डिलीवरी की कहने वालों पर भरोसा न करें। जानकार व्यक्ति से ही खरीदारी करनी चाहिए। 

यदि, कोई परिचित बनकर कॉल करता है तो पहले पता कर लें कि वह परिचित है या नहीं। शराब की होम डिलीवरी नहीं हो रही है, सिर्फ देहात के इलाकों में ही दुकानें खोली गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed