{"_id":"5eea4a0e8ebc3e42de778551","slug":"lockdown-tundla-news-agr446504151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के पहले दिन बाजार में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के पहले दिन बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फिरोजाबाद)। शहर में कोरोना पॉजिटिव केसों के लगातार मिलने के बाद प्रशासन द्वारा टूंडला को किए गए तीन दिन के लॉकडाउन के पहले दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को शहर में मेडिकल सेवाआें के अलावा एक भी दुकान नहीं खुली। हालांकि बाइकों और चार पहिया वाहनों का सारे दिन आवागमन रहा। ग्रामीण क्षेत्र के बाद कोरोना ने शहर में ऐसी दस्तक दे दी है कि लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला स्तरीय अधिकारी से लेकर एक के बाद एक केस मिलने को लेकर प्रशासन ने जनहित को देखते हुए टूंडला में तीन दिन का लॉकडाउन कर दिया। बुधवार को लॉकडाउन के पहले दिन बाजार में एक भी दुकान नहीं खुली। सभी दुुुकानें पूर्णरूप से बंद रहीं।
इस दौरान तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह व पुलिस की गाड़ी राउंड लेती रही। उन्होंने सुबह के समय बल्देवरोड पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने पर लोगों को चेतावनी देते हुए वहां से भगाया। इस दौरान बाइक और चार पहिया वाहन चालक ही आवागमन करते दिखाई दिए। हालांकि कुछ लोग जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी वह बाजार तक आए और बाजार बंद होने पर वापस घर चले गए।