{"_id":"5e8cb95b8ebc3e6fa874a492","slug":"lockdown-tundla-news-agr4370631139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को भी घर-घर पहुंचाए गए खाने के पैकेट, बांटी रसद सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को भी घर-घर पहुंचाए गए खाने के पैकेट, बांटी रसद सामग्री
विज्ञापन
टूंडला के बड़े मंदिर के पास गरीब असहायों को भोजन वितरित करते ऊं सांई समिति के पदाधिकारी
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। नगर पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक ने नगर में बंद चल रही नुमाइश में कार्य करने वालों को रसद सामग्री वितरित की। इस दौरान मनप्रीत सिंह कीर आदि का सहयोग रहा। वहीं पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक और भापपा मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद ने सभासद रजनी निषाद के तत्वावधान में वार्ड नंबर 22 में 101 निर्धन लोगों को आटा, चावल, दाल आदि का वितरण किया। इस दौरान नरेंद्र निषाद, रूपेश सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
जय मां अंबे सेवा समिति और भाजपा नेता आकाश शर्मा के नेतृत्व में सौ गरीब औरअसहाय लोगों को राशन सामग्री, आटा, आलू, तेल, मसाले आदि का वितरण किया गया। उमेश कुमार, अवनीश शर्मा, विजय शर्मा, प्रमोद राठौर, अरविंद पांडेय, विजय ठाकुर, अरविंद पांडेय, विजय ठाकुर, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।
रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर अजीत यादव द्वारा रेलवे कैंपस में रहकर ट्रेनों में मांगकर खाने वाले असहायों को भोजन के पैकेट वितरित किए। ओम साईं राम जन सेवा समिति द्वारा कांशीराम आवास कॉलोनी, साईं मंदिर, काली मंदिर, सूर्या नगर, दीपा का चौराहा और बन्ना आश्रम पर भोजन के पैकेट वितरित किए। अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सचिव लीना, अमित कुमार मदान, लोकेश कुमार, सुमित मदान, डॉ. अंकित शर्मा, सुनील सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सामाजिक सेवा संस्था आप और हम द्वारा नगला रामकिशन, कांशीराम कालोनी में भोजन वितरण किया। बीएस बेदी, संजय पाल, डॉ. सुनील चौहान, विमल जैन, साजिद अली, रोहित बघेल, विवेक गुप्ता, सतनाम कौर, दिलीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
समाजसेवियों ने बंदरों को खिलाए लड्डू, केले, चीकू
टूंडला। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी और लॉयंस क्लब के सचिव पंकज जैन ने रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों बंदरों को 31 किलो केले, लडड़ू और चीकू का वितरण किया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन के बंद होने से इन बंदरों के सामने भोजन की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। इसको देखते हुए उन्होंने बंदरों के लिए प्रतिदिन व्यवस्था करने का प्रण लिया। लाल सिंह दिवाकर, मनीष श्रीवास्तव, राजीव गौतम आदि मौजूद रहे।