{"_id":"5fa194618ebc3ec5f0431756","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr466583896","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी शराब की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी शराब की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के बीच अवैध तरीके से शराब बेचने वाले अनुज्ञापी की दो दुकानों के लाइसेंस आबकारी विभाग ने निलंबित कर दिए हैं। वहीं दुकान का माल भी जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने अनुज्ञापी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया गया है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव महानंदपुर निवासी सुमन प्रकाश क्षेत्र में बस स्टैंड के पास बीयर और गांव खरौआ में देसी शराब ठेका का अनुज्ञापी था। लॉकडाउन में 30 मार्च को अनुज्ञापी क्षेत्र में अवैध ढंग से शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में हाल ही में थाना पुलिस द्वारा अनुज्ञापी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है।
इसके बाद हरकत में आए आबकारी विभाग की ओर से सुमन प्रकाश की दोनों सरकारी ठेका का लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। सोमवार की शाम आबकारी की टीमों ने दोनों दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। वहां बरामद माल को जब्त करने के साथ ही दुकानों पर ताला डाल दिया।
विज्ञापन
अनुज्ञापी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर की जा चुकी है। दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही माल जब्त कर लिया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-महेंद्र पाल, जिला आबकारी अधिकारी