{"_id":"5f16ea5e8ebc3e9fdb5a7b99","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr451350029","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरावली में एसडीएम ने पुलिसबल के साथ किया फ्लैगमार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरावली में एसडीएम ने पुलिसबल के साथ किया फ्लैगमार्च
विज्ञापन
21एमएनपी-08-शहर के लेनगंज में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों से पूछताछ करते एसडीएम
- फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। कस्बा में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। मंगलवार को 12 कोरोना संक्रमित मिले तो एसडीएम ने सीओ के साथ कस्बा का भ्रमण कर कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए 72 घंटे के लिए बंद रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को एसडीएम अनूप कुमार सीओ डीपी गौड़ के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। नगर के सदर बाजार, जीटी रोड को बंद कर दिया गया। दोनों ही अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हॉटस्पाट क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घरों से निकलने वाले लोगों को मास्क लगाने के निर्देश दिए। कस्बा दो दिन पहले ही हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। मंगलवार को 12 और संक्रमित मिलने के बाद 72 घंटे का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया।
46 लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने की सैंपलिंग
कुरावली। मंगलवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान के निर्देशन में डॉ. जगत बंधु, किशनपाल, सत्यजीत, दिलीप, दीप सिंह, राजीव, पंकज ने कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले 46 लोगों की सैपलिंग की। इनके सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए।