{"_id":"5ee36a138ebc3e431c235984","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr445771421","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुले तो उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुले तो उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। बाजार खुले तो खरीदारी करने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में भीड़ उमड़ने की जानकारी होते ही पुलिस बाजार में पहुंच गई। बाजार में सामाजिक दूरी बनाने के लिए पुलिस पूरे दिन चकरघिन्नी बनी रही।
शुक्रवार को नगर क्षेत्र में बाजार का दिन होता है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार में खरीदारी करने आते हैं। शुक्रवार को सदर चौराहा, सब्जी मंडी, गुड़ मंडी, इटावा रोड, छिबरामऊ रोड, अस्पताल तिराहा, मोटा रोड पर बाजार में दुकानों पर खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ी। बाजार में भीड़ जमा होने की जानकारी होते ही पुलिस बाजार में पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस परेशान रही। पुलिस द्वारा सात लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के चलते हिरासत में लिया। शाम को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कोरोना संक्रमण के बचाव को सामाजिक दूरी जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय मास्क अथवा गमछा का प्रयोग अवश्य करें। गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।