{"_id":"5ecab16b8ebc3e902c209037","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr443237554","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने ढंग से खुली दुकानें एसडीएम ने बंद कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने ढंग से खुली दुकानें एसडीएम ने बंद कराई
विज्ञापन
24एमएनपी-17-शहर में दुकानों पर नंबर डालती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सदर बाजार में रविवार की सुबह दुकानदारों द्वारा मनमाने तरीके से खोली गई दुकानें एसडीएम सदर ने बंद करा दीं। दुकानदारों को चेतावनी दी कि ऐसा दोबारा करने पर दुकान सील करने के साथ ही सख्त कार्रवाई होगी।
महमूदनगर को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद प्रशासन ने सदर बाजार, बजाजा बाजार, लेनगंज, रायजादा रोड क्षेत्र में दुकानें बंद करा दी हैं। इससे पहले बाजार में भीड़ रोकने केे लिए प्रशासन की सहमति से व्यापार मंडल दुकानों पर नंबर डलवा चुका है। नंबर के हिसाब से ही दुकानदारों को दुकानें खोलने की हिदायत दी गई है। रविवार को बजाजा बाजार में कुछ दुकानदारों ने मनमाने तरीके से दुकानें खोल लीं। जानकारी होते ही एसडीएम सदर रजनीकांत और इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह बजाजा बाजार में पहुंच गए। उन्होंने दुकानें बंद करा दीं।
अवरोध डालकर बंद किया आवागमन
बजाजा बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर अवरोध डालकर आवगामन बंद कर दिया गया है। घंटाघर चौराहे से बजाजा बाजार होते हुए संता बसंता चौराहे तक के रास्ते को बंद कर दिया गया है। घंटाघर चौराहा और संता बसंता चौराहा पर अवरोध डालकर रास्ता बंद करने के बाद पुलिस को तैनात कर दिया गया है। इस इलाके में वाहन को दूर पैदल तक लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। बजाजा बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।