फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

40 दिन थमने के बाद बाद फिर चल पड़ी मैनपुरी

Mon, 04 May 2020 09:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown
04एमएनपी-05-सोमवार को आगरा रोड पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करीब सवा महीने मैनपुरी की रफ्तार थमी रही। न सड़कों पर फर्राटा भरते वाहन दिखाई दिए और न ही बाजारों में वो शोरगुल। इस लंबे आराम के बाद एक बार फिर सोमवार को मैनपुरी चल पड़ी। सुबह साढ़े सात बजे
विज्ञापन

से बाजार खुले और लोगों को खरीदारी की अनुमति मिली तो दुकानदार और ग्राहक दोनों के ही
चेहरे खिल गए।
24 मार्च को प्रधानमंत्री के आदेश के बाद पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया था। मैनपुरी भी इस लॉकडाउन में पूरी तरह थम गई थी। न तो बाजार खुलने की अनुमति थी और न ही लोगों को घरों से बाहर निकलने की। ऐसे में लोगों ने घरों में ही लॉकडाउन के 40 दिन गुजारे। बिजली के सामान और स्टेशनरी की दुकानें तो पहले ही खुल गई थीं, लेकिन सोमवार को आदेश के बाद परचून, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट सेंटर व अन्य जरूरी सामान की दुकानें भी खोल दी गईं। इसमें विशेष तौर पर बाजारों से दूर की दुकानों को ही खुला गया। लोगों को खरीदारी की अनुमति मिली तो सोमवार को लोग सड़कों पर नजर आए।
विज्ञापन

लंबे समय से सुनसान पड़े शहर के स्टेशन रोड, राधारमन रोड, कचहरी रोड, लेनगंज रोड गुलजार नजर आए।
सामाजिक दूरी के पालन में छूटे पसीने
बाजार में दुकानें खुलीं तो लोग अधिक संख्या में पहुंचे थे। ऐसे में सामाजिक दूरी बनाने और मास्क का प्रयोग कराने में प्रशासन के पसीने छूट गए। बाजारों में पुलिस लगातार गश्त कर लोगों को दूर-दूर रहने और मास्क पहनने के लिए निर्देशित करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही प्रार्थना सब ठीक रहे
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अब हर किसी की बस एक ही प्रार्थना है कि अब मैनपुरी में हालात सामान्य रहें। बाजार में सामान लेने आए अधिकांश लोग बस यही चर्चा करते रहे। वहीं दुकानदार भी दुकानें खुलने के बाद खुश नजर आए। हर कोई यही चाहता है कि मैनपुरी से कोरोना दूर रहे और लोग खुश रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed