{"_id":"5ea6fee18ebc3e90701b7cb8","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4394668198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइक्लीनिंग, प्रेस और बारदाना की दुकानों को भी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइक्लीनिंग, प्रेस और बारदाना की दुकानों को भी छूट
विज्ञापन
27एमएनपी-06-राजा के बाग में एक घर के बाहर लोगों से जानकारी जुटाते डीएम व एसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन में शासन की ओर से हर रोज राहत दी जा रही है। बाजार में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें प्रशासन के निर्देश के अनुसार खुलने लगी हैं। इससे लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच चहल पहल दिखने लगी है। हालांकि अफसरों के स्पष्ट निर्देश हैं कि दुकानदारों और ग्राहकों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। सोमवार को ड्राई क्लीनिंग, प्रेस, बारदाना, रस्सी और थैला आदि की दुकानें खुलने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिए गए।
सोमवार को बाजार में किराना, स्टेशनरी, मरम्मत, कृषि यंत्रों, पेंट, खाद बीज आदि की दुकानें खुलीं। दुकानें खुलने के साथ ही यहां खरीदारी के लिए लोग भी पहुंचे। जैसे-जैसे दुकानों को खोले जाने की अनुमति मिल रही है, वैसै-वैसे बाजार में ग्राहक की चहल कदमी भी नजर आने लगी है। सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से ड्राई क्लीनिंग, प्रेस, बारदाना, रस्सी और थैला आदि की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दे दी गई।
पुलिस करती रही चेकिंग
लॉकडाउन में छूट के बीच पुलिस की सख्ती जारी है। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी घर से बाहर निकलने वालों से कारण पूछ रहे हैं। जवाब से संतुष्ट होने पर ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों को घर वापस भेजा जा रहा है। सोमवार को भी जिलेभर में पुलिस टीमें कोरोना के खिलाफ मोर्चे पर रहीं और लॉकडाउन का पालन कराया।
विज्ञापन
हाथ में सूजा लेकर निकले कोतवाल
कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप सोमवार को हाथ में लोहे का सूजा लेकर निकले। उन्होंने बिना वजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के दोपहिया और चार पहिया वाहनों को पंचर कर दिया। इससे वाहन चालकों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। कोतवाल के इस रवैये से वाहन चालक आक्रोशित नजर आए। वाहन चालक अनिल कुमार और सुमित कुमार का कहना था कि पुलिस वाहन पंचर कर रही है और लॉकडाउन में वाहनों के पंचर ठीक नहीं हो रहे हैं। पुलिस का यह तरीका ठीक नहीं है।