{"_id":"5e98730d8ebc3e767940e3e7","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4380691196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 72 घंटे तक सील रहेगा मैनपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 72 घंटे तक सील रहेगा मैनपुरी
विज्ञापन
16एमएनपी-09-लॉकडाउन के बीच बाईपास रोड पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले को 72 घंटे के लिए सील कर दिया है। सबसे अधिक सख्ती उन क्षेत्रों में की गई है, जहां से ये कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को जिले भर में सभी दुकानें, बैंक, मेडिकल स्टोर बंद रहे। वहीं आधे शहर की गलियों को भी प्रशासन ने बंद करा दिया है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित तो मिले थे, लेकिन वह मैनपुरी के नहीं थे। बुधवार रात को मैनपुरी के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है। इसी के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने रात को ही जिले को 72 घंटे के लिए सील करने के निर्देश दिए थे।
बृहस्पतिवार को सुबह इसका असर साफ नजर आया। प्रशासन ने सभी दुकानें बंद कराने के साथ ही मेडिकल स्टोर खोलने की अनुमति भी नहीं दी। इतना ही नहीं शहर के पंजाबी कॉलोनी, अवधनगर, बंशीगोहरा, न्यू अग्रवाल समेत अन्य कई मोहल्लों की सभी गलियों को बंद कर दिया। गलियों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करते रहे। वहीं सड़कों पर निकलने वाले लोगों को पुलिस ने जबरन लौटा दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा सड़क पर नजर आए तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
एक किलोमीटर का क्षेत्र होगा सैनिटाइज
जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा और करहल को सील कर दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों ही जगह सख्ती की गई। किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। यहां से एक किलोमीटर क्षेत्र को सैनिटाइज कराने के भी आदेश डीएम ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में दरवाजे, फाटक, शटर आदि को विशेष तौर पर सैनिटाइज कराया जाए।