मैनपुरी। प्रशासन ने अब मुस्लिम बस्तियों की ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। कोराना संक्रमित चार लोगों के पाए जाने के बाद प्रशासन ने नया कदम उठाया है। डीएम ने मुस्लिम बस्तियों के घरों और दुकानों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।
घिरोर में तीन जमाती और एक इमाम के कोरोना संक्रमित पाए जाने केे बाद प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। अब मुस्लिम बस्तियों की ड्रोन से निगरानी कराने का निर्णय लिया है। जिसके चलते शुक्रवार को महमूद नगर, दरीबा, छपट्टी क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी कराकर अधिकारियों ने मानीटरिंग भी की। शाम को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय ने ड्रोन निगरानी को लेकर पूरी तरह चौकसी बरती। अधिकारियों ने आगरा रोड पुलिस चौकी से क्रिश्चियन तिराहा तक पैदल मार्च भी किया। डीएम ने कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी एकता सिंह को मुस्लिम बस्तियों में चौकसी बरतने की हिदायत दी। बिना वजह घरों से निकलने वालों लोगों को रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजने को कहा।