फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

सहायता राशि के लिए मैनपुरी को मिले तीन करोड़

Tue, 31 Mar 2020 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मैनपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को सहायता देने की घोषणा की थी। सहायता राशि श्रमिकों के खाते में भेजे जाने के लिए शासन ने पहले चरण में तीन करोड़ की धनराशि जिला प्रशासन को आवंटित कर दी है। जहां से इसे सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क राशन देने के साथ ही एक हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। एक अप्रैल से जहां उन्हें राशन मिलना शुरू हो जाएगा तो वहीं अब सहायता राशि भी जल्द ही उनके खाते में पहुंच जाएगी। इसके लिए शासन ने तीन करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी है। इससे तीस हजार श्रमिक परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। धनराशि आने के बाद प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से सीधे उनके खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये की धनराशि शासन से प्राप्त हुई है। इसे श्रमिकों के खातों में भेजा जाएगा, इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
बी. राम, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed