फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown latest updates vegetable market will be closed in Agra due coronavirus

Lockdown: आगरा में अब सब्जी मंडी होंगी बंद, गैरजरूरी पास भी निरस्त होंगे, सख्ती बढ़ी

Mon, 11 May 2020 09:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 09:52 AM IST
सार

  • कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • जारी किए पास की फिर से समीक्षा करने को कहा, गैरजरूरी पास निरस्त होंगे। 

विज्ञापन
lockdown latest updates vegetable market will be closed in Agra due coronavirus
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। संक्रमण रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शासन ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने के साथ सब्जी मंडी को बंद करने और गैरजरूरी पास भी निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सोमवार से सख्ती और बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस) के संक्रमण के मद्देनजर आगरा सहित 15 जिलों की स्थिति को लेकर ज्यादा चिंतित है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इन जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व संबंधित मंडलायुक्तों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन



आगरा में सबसे ज्यादा 756 संक्रमित मिले

सरकार ने महामारी पर नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की तो 15 जिलों की स्थिति अत्यधिक संवेदनशील पाई गई। इनमें आगरा में सबसे ज्यादा 756 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा है कि इन जिलों में जारी किए गए पास की फिर से समीक्षा की जाए और अनावश्यक पासों को निरस्त कर दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए

कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। दुकानों अथवा सब्जी मंडी आदि को न खोला जाए, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) व लॉकडाउन का कड़ाई से पालन हो सके। मुख्य सचिव ने इन जिलों में शत-प्रतिशत घरों की जांच करते हुए सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया है।

आवश्यक सेवाओं में लगे लोग ही सड़कों पर निकलें

उन्होंने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं से संबंधित फैक्टरी, प्रतिष्ठानों के जिन कार्मिकों व श्रमिकों को आना-जाना अपरिहार्य है, उन्हें भी अलग-अलग वाहनों के स्थान पर पूल वाहनों के माध्यम से लाने की व्यवस्था की जाए। सड़कों पर चिकित्सा स्वास्थ्य व अन्य आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में लगे व्यक्तियों के अतिरिक्त अन्य किसी को बाहर न निकलने देने को कहा गया है। 

लोगों को समझाया जाए कि वे घरों में ही रहें। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पेट्रोलिंग कर इन निर्देशों का पालन कराने व विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यवाही कर इसकी सूचना भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed