फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown latest updates principal secretary instructed the police to increase strictness in agra

लॉकडाउन: आगरा में सख्ती और बढ़ेगी, प्रमुख सचिव ने पुलिस को दिए यह निर्देश

Fri, 15 May 2020 01:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 May 2020 01:11 PM IST
सार

  • दोपहिया पर एक ही चलेगा...पासधारकों की होगी चेकिंग: प्रमुख सचिव
  • पुलिस को सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए, बेवजह निकलने वालों पर केस दर्ज हो

विज्ञापन
Lockdown latest updates principal secretary instructed the police to increase strictness in agra
प्रमुख सचिव ने हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सख्ती और बढ़ेगी। पासधारकों से पुलिस पूछताछ करेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती होगी, उन पर केस दर्ज किया जाएगा। दोपहिया वाहनों पर एक ही सवारी चलेगी। इसके लिए कार्य योजना बनाकर अमल में लाई जाए। ये आदेश प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने गुरुवार को सर्किट हाउस में कोविड नियंत्रण की समीक्षा के बाद दिए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने आईजी पुलिस को निर्देश दिए कि पासधारकों से पूछताछ की जाए, लेकिन उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। पास लेकर बेवजह घूमने वालों से पुलिस सख्ती से निपटे। जो दुकानदार पास लेकर आते-जाते हैं, तो उन्हें दुकान खुलने व बंद होने के समय अनुसार आने-जाने की छूट दी जाए। नगर आयुक्त को सैनिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा की स्थिति खराब, रिपोर्ट तलब

प्रमुख सचिव ने 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिन में सुधार के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही एंबुलेंस की लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

थर्मल स्क्रीनिंग में तेजी लाई जाए

प्रमुख सचिव ने बताया कि जिन संक्रमितों को स्रोत नहीं मिल रहा, उनकी सर्विलांस बढ़ाई जाए। उन्होंने सीडीओ को थर्मल स्क्रीनिंग में तेजी लाने, चिह्नित क्षेत्रों में आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी और एएनएम की टीमों से नियमित फीडबैक लेने के आदेश दिए। जांच में कोई पॉजिटिव केस आता है, तो उसे तत्काल आईशोलेशन में भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed