फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown latest news all markets will open from Monday to Friday in agra

सम-विषम फार्मूला खत्म, अब सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे बाजार, एक घंटे की छूट भी बढ़ी

Mon, 13 Jul 2020 12:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:30 PM IST
सार

  • सम-विषम फार्मूला खत्म होने से राहत, दो दिन की बाजार बंदी सहन कर लेंगे
  • व्यापारी बोले - पहले तीन दिन खुल रही थीं दुकानें, अब पांच दिन खुलेंगी

विज्ञापन
Lockdown latest news all markets will open from Monday to Friday in agra
आगरा का फव्वारा बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाजारों में सम-विषम फार्मूला खत्म हो गया। अब सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में पांच दिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक सभी बाजार खुलेंगे। सोमवार की साप्ताहिक बंदी की जगह अब हर सप्ताह शनिवार व रविवार को शहर में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने रविवार को आवास पर व्यापारिक संगठन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सोमवार से शहर में बाजारों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई। अब हर सप्ताह शनिवार और रविवार को 48 घंटे का लॉकडाउन होगा।
विज्ञापन


इस दौरान सभी तरह के बाजार, दुकानें, मंडियां, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन सड़क के दोनों तरफ सभी प्रकार की दुकानें, प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। दुकानों का समय भी आठ घंटे से बढ़ाकर नौ घंटे किया है। अब सुबह 10 बजे से 7 बजे तक कारोबार चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह नियम होंगे लागू

1. जो बाजार सोमवार को बंद रहते थे, अब वो इस दिन खुले रहेंगे।
2. सभी दुकानदार मास्क पहनेंगे, दुकानों पर दो गज की दूरी से बनाकर कारोबार करेंगे।
3. जिन बाजारों में भीड़ व नियम उल्लंघन होगा उन्हें सात दिन के लिए बंद किया जाएगा।
4. 48 घंटे के लॉकडाउन में हर सप्ताह बाजार व सभी जगह सैनिटाइजेशन होगा।

लॉकडाउन में सिर्फ मेडिकल स्टोर खुलेंगे
डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा शनिवार व रविवार को होने वाले 48 घंटे के साप्ताहिक लॉकडाउन में सिर्फ मेडिकल स्टोर खुलेंगे। बाकी अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। दूध की सप्लाई नहीं रुकेगी। घर पर खाद्य पदार्थ व आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी। ई-कॉमर्स सुविधा भी जारी रहेगी।

खुले रहेंगे कारखाने

शहर व देहात में सप्ताह में सातों दिन फैक्टरी, कारखाने व औद्योगिक इकाइयां खुली रहेंगी। इन पर शनिवार व रविवार का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

खाद-बीज दुकानों को छूट

कृषि उपकरण, खाद, बीज व कीटनाशक की सभी दुकानें सातों दिन खुली रहेंगी। इन्हें भी प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

हाईवे पर खुलेंगे ढाबे व पेट्रोल पंप

लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट वाहनों पर कोई रोक नहीं है। इन पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सभी नेशनल व स्टेट हाईवे पर परिवहन जारी रहेगा। हाईवे के किनारे स्थित सभी ढाबे व पेट्रोल पंप सातों दिन खुले रहेंगे।

व्यापारियों ने बताया राहतभरा फैसला

शासन-प्रशासन के इस फैसले को व्यापारियों ने राहतभरा बताया है। उनका कहना है कि  दो दिन की बाजार बंदी को सहन किया जा सकता है क्योंकि अब पांचों दिन दुकान खोल सकेंगे। इससे बाजारों में भीड़ कम रहेगी, क्योंकि 100 फीसदी दुकानें खुली होंगी तो ग्राहक उनमें बंट जाएंगे।

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि सम-विषम फार्मूले से बाजार तो छह दिन खुल रहे थे लेकिन व्यापारी तीन दिन ही दुकान खोल पा रहे थे। इससे कारोबार में रवानी नहीं आ रही थी। ग्राहक भी परेशान थे कि जो सामान लेने गए, पता चला कि उसकी दुकान बंद है। 

आगरा मंडल व्यापार संगठन के गोविंद अग्रवाल ने कहा कि बाजारों में भीड़ का मुख्य कारण ही यही था कि 50 फीसदी दुकानें खुल रही थीं। शोरूम पर भी दुकानदार एक बार में पांच से ज्यादा को अंदर नहीं आने दे रहे थे, ऐसे में बाहर भीड़ रहती थी। 


संबंधित खबर: आगरा में कोरोना: सराफा बाजार 19 जुलाई तक बंद, दुकान खोलने पर दर्ज होगा मुकदमा

पेठे की दुकान खुली मिली, मुकदमा दर्ज

लॉकडाउन में अंजना टाकीज के सामने गोपालदास पेठे वाले की दुकान खुली थी। सूचना पर पुलिस दुकान पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ धारा 188 का मुकदमा दर्ज किया है। 

मुकदमा एसआई अमित कुमार ने दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि वह गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अंजना टाकीज के सामने गोपालदास पेठे वाले ने लॉकडाउन में दुकान खोल रखी है। इस पर वह पहुंच गए। दुकान में भीड़ लगी मिली। लोगों ने मास्क भी नहीं लगाए थे। इस पर दरोगा ने दुकान संचालक रोहित गोयल निवासी विजय नगर कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed