फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update Sarrafa Market closed for 19 July In Agra

आगरा में कोरोना: सराफा बाजार 19 जुलाई तक बंद, दुकान खोलने पर दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 13 Jul 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:29 AM IST
सार

  • 13 से 19 जुलाई तक कोतवाली क्षेत्र के सभी सराफा बाजार में दुकान खोलने पर प्रतिबंध
  • भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो अन्य बाजारों पर भी लग सकता है प्रतिबंध

विज्ञापन
Coronavirus Latest Update Sarrafa Market closed for 19 July In Agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कोतवाली क्षेत्र के सभी सराफा बाजार 19 जुलाई तक बंद रहेंगे। लगातार कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद रविवार को इसे बफर जोन घोषित करते हुए जिला प्रशासन ने यहां रोक लगा दी है। सराफा बाजार में नौ व्यापारी संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में 13 से 19 जुलाई तक सभी सराफा बाजार में दुकान खोलने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई दुकान खोलता है तो उसके विरुद्ध महामारी फैलाने का मुकदमा दर्ज होगा। उन्होंने इसकी जांच के लिए स्पेशल सर्वे टीम बनाई है। अपर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम यहां दुकानों पर सर्वे करेगी।   
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि मंटोला और कोतवाली क्षेत्र के पांच बाजारों को चेतावनी दी जा चुकी है। अगर यहां भीड़ नियंत्रित नहीं हुई, तो अन्य बाजारों में भी प्रतिबंध लग सकता है। रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, फुव्वारा, मुबारक महल, मन:कामेश्वर गली, लुहार लगी क्षेत्र संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का पालन नहीं तो सप्ताह भर के लिए दुकान बंद

आगरा व्यापार मंडल की जिलाधिकारी निवास पर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार छोड़कर समस्त बाजारों को सोमवार से दोनों तरफ खोल दिया जाएगा। सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक ही दोनों तरफ खुलेंगे, शनिवार-रविवार को सफाई और सैनिटाइजशन होगा। 

जो दुकानदार मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं करेगा उसकी दुकान सप्ताह भर के लिए बंद कर दी जाएगी। अगर बाजारों में भीड़ और अधिक कोरोना संक्रमित मिले, तो बाजार को बंद कर दिया जाएगा। दुकानदार भी अपनी दुकान की सफाई का विशेष ध्यान रखें। 

ताजनगरी में संक्रमित 1400 के करीब    

रविवार को नौ नए केस मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 1397 हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सात नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसके साथ ही अब स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,137 हो गया है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 168 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed