फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown in Agra News Latest Medical stores will now open till 5pm daily

Lockdown Agra: डीएम का नया आदेश, मेडिकल स्टोर अब रोज शाम पांच बजे तक खुलेंगे

Sat, 28 Mar 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Agra News Latest Medical stores will now open till 5pm daily
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फुटकर की दवा दुकानें अब रोजाना खोली जाएंगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शुक्रवार को इसका आदेश कर दिया है। अभी तक सम तिथि में दोपहर 12 से पांच बजे तक खोली जा रही थीं। थोक की दुकानें विषम तिथि में ही खोली जाएंगी।
विज्ञापन

 
प्रशासन ने सम तिथि में फुटकर दवा और विषम तिथि में थोक की दुकानों को खोलना तय किया था। अब फुटकर की दवा की दुकानें रोजाना सुबह दोपहर 10 से पांच बजे तक खोली जाएंगी। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दुकान पर एक-एक मीटर पर गोले बनाने होंगे, जिसमें दवा लेने वाले खड़े होंगे। 
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद दवा विक्रेताओं को अवगत करा दिया है। आगरा फार्मा एसोसिएशन के महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि सभी दवा विक्रेताओं को तय समय तक स्टोर खोलने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक की दवा की दुकानों पर नहीं की है व्यवस्था

दवा की थोक दुकाने शुक्रवार को खोली गई, लेकिन अधिकांश में एक मीटर की दूरी नहीं बरती गई। फव्वारा में कई दुकानों पर दवा व्यापारियों की भीड़ रही। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि ऐसे विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed