फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown In Agra Latest News Go Office On Time Otherwise Agra Police Cut Challan

Lockdown In Agra: दफ्तर समय से जाएं, वरना कट जाएगा चालान

Wed, 06 May 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 May 2020 12:34 PM IST
सार

एसएसपी बबलू कुमार ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
 

विज्ञापन
Lockdown In Agra Latest News Go Office On Time Otherwise Agra Police Cut Challan
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आपका दफ्तर सुबह दस बजे शुरू होता है तो आप इससे पहले ही पहुंच जाएं। अगर दस के बाद जाएंगे तो पुलिस न केवल आपको रास्ते में रोककर चेकिंग करेगी बल्कि आपके वाहन का चालान भी काट देगी। इतना ही नहीं।
विज्ञापन


अगर दो बार चालान कट गया तो तीसरी बार लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज करेगी। इसके निर्देश एसएसपी बबलू कुमार ने थाना प्रभारियों को दिए हैं। उनका कहना है कि लोग दोपहर के समय भी दफ्तर जाने की बात कहकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार को निर्देश दिए हैं कि नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, कलक्ट्रेट, बीमा, बैंक सहित जितने भी कार्यालय खुल रहे हैं, सभी के खुलने और बंद होने के समय की सूची तैयार की जाए। इनमें काम करने वाले लोगों को दफ्तर आने और वहां से घर जाने के लिए पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पास सिर्फ दफ्तर खुलने और बंद होने के समय के लिए मान्य हैं। उन्होंने बताया कि दफ्तर खुलने का समय सुबह दस या साढ़े दस बजे का है तो कर्मचारी दोपहर ढाई बजे क्यों जाएगा? इनमें से काफी लोग दोपहर में जाते हैं।

इसी समय बैंक से राहत राशि, राशन डिपो से राशन लेने वाले लोग निकलते हैं। इससे कई जगह सामाजिक दूरी का पालन हो पाना मुश्किल हो जाता है। खासकर चौराहों पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है।

हॉटस्पॉट में फिर से ड्रोन से होगी निगरानी
एडीजी जोन अजय आनंद और एसएसपी बबलू कुमार ने मंगलवार दोपहर को शहर में लॉकडाउन के पालन की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा, नालबंद पर चेकिंग की स्थिति को भी देखा। एसएसपी ने बताया कि  पुलिस सख्ती के लिए तकनीक का सहारा लेगी। गलियों में वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जहां दुकान खुली मिलेंगी, वहां केस दर्ज किए जाएंगे। हॉटस्पॉट में फिर से ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed