{"_id":"5e9087428ebc3e75e0097af6","slug":"lockdown-in-agra-city-police-block-mg-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः अब नहीं चलेगा डॉक्टर के पर्चा का बहाना, एमजी रोड पर आवागमन प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः अब नहीं चलेगा डॉक्टर के पर्चा का बहाना, एमजी रोड पर आवागमन प्रतिबंधित
Sat, 11 Apr 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
एडीजी अजय आनंद ने देखीं एमजी रोड सहित अन्य इलाकों की व्यवस्थाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने और सख्ती कर दी है। एमजी रोड पर 10 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। एंबुलेंस, सरकारी वाहन और पास धारक वाहनों को ही निकलने दिया जा रहा है। पैदल लोगों से भी कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
एमजी रोड पर लोगों का आवागमन लगातार हो रहा था। पुलिस के रोकने पर लोग किसी न किसी तरह की समस्या बताते थे। इनमें डॉक्टर का पर्चा लेकर निकलने वालों की संख्या अधिक थी।
अब पुलिस ने भगवान टॉकीज, दीवानी, हरीपर्वत, सेंट जोंस पुल, सेंट जोंस चौराहा, नाई की मंडी, कलक्ट्रेट, साईं का तकिया, प्रतापपुरा सहित दस स्थानों पर बैरियर लगा दिए हैं। शुक्रवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कई चौराहों पर चेकिंग की। जिन लोगों ने प्रशासन की ओर से जारी पास दिखाए, उन्हें ही जाने दिया गया। अन्य वाहनों के चालान काट दिए गए।
विज्ञापन
एडीजी ने देखी व्यवस्था
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद ने भी शुक्रवार को व्यवस्था देखीं। उन्होंने एमजी रोड सहित अन्य इलाकों का भ्रमण किया। अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।