फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown Fourth Phase Guidelines Red Zone Agra Update News In Hindi

Lockdown 4.0: आगरा में कोई नई छूट नहीं, सख्ती और बढ़ी, हॉटस्पॉट में ड्रोन से निगरानी

Mon, 18 May 2020 04:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 May 2020 04:52 PM IST
सार

  • डीएम ने कहा- शासन की गाइड लाइन का इंतजार
  • ड्रोन से होगी हॉटस्पॉट क्षेत्र की निगरानी, चेकिंग भी तेज

विज्ञापन
Lockdown Fourth Phase Guidelines Red Zone Agra Update News In Hindi
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी को कोई नई छूट नहीं दी गई है। जैसे अब तक जरूरी चीजों की डोर स्टेप डिलीवरी की अनुमति थी, उसे वैसे ही जारी रखा गया है। पुलिस सोमवार से चेकिंग तेज कर दी गई। खासतौर से उन लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा जो मास्क लगाए बगैर घर से निकलेंगे। बाइक या स्कूटी पर दो सवार मिलने पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि आगरा की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देश पर बनाई जा रही प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है। इसके आने के बाद आगे की स्थिति तय की जाएगी। फिलहाल पाबंदियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन



उधर, एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सोमवार से दोपहिया वाहनों की चेकिंग और तेज कर दी गई है। जो लोग बगैर मास्क के निकलेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। चेकिंग के लिए हर चौराहे, तिराहे पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से हॉटस्पॉट की निगरानी

पुलिस का पूरा फोकस अब हॉटस्पॉट पर है। इनकी निगरानी के लिए फिर से ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से कैमरों की तस्वीरें ली जाएंगी। इनसे पता चलेगा कि किस-किस सड़क पर लोग निकल रहे हैं। वहां सख्ती बढ़ाई जाएगी।

यह है व्यवस्था

1. हॉटस्पॉट में लोगों को जरूरी काम से भी घर से निकलने की अनुमति नहीं।
2. हॉटस्पॉट के बाहर के लोग जरूरी काम होने पर मास्क लगाकर और ट्रैफिक नियमों का पालन कर जा सकते हैं।
3. किसानों को कृषि कार्य (फसल की कटाई, बुआई) की अनुमति जारी रहेगी।
4. दूध और सब्जी की डोर स्टेप डिलीवरी की अनुमति होगी। दूध पैकेटबंद ही मिलेगा।
5. किराने का सामान भी दुकानों से सीधे लाने की अनुमति नहीं, होम डिलीवरी करा सकते हैं।

रेड जोन में है आगरा

तीसरे लॉकडाउन तक आगरा में कोरोना संक्रमण 27 मरीजों की जान ले चुका था। जनपद में कुल 807 संक्रमित मिल चुके हैं। प्रशासन का दावा है कि कुल 543 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ, जनपद में अभी 233 सक्रिय केस हैं। वहीं 44 हॉटस्पॉट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed