{"_id":"5ecb56d37d971d7e30188a4a","slug":"lockdown-effects-iron-business-market-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोहे पर 'लॉक', 100 करोड़ का व्यापार 'डाउन', फैक्टरी से निकला रास्ते में अटका माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे पर 'लॉक', 100 करोड़ का व्यापार 'डाउन', फैक्टरी से निकला रास्ते में अटका माल
Mon, 25 May 2020 10:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 25 May 2020 10:56 AM IST
सार
- 250 प्रतिष्ठान हैं आगरा जिले में
- 5000 लोगों को मिलता है इससे रोजगार
विज्ञापन
iron rods
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन में लोहा व्यवसाय को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। करीब 60 दिन पूर्व फैक्टरियों से निकला 1.5 करोड़ रुपये कीमत का औसतन 250 टन लोहा रास्ते मे अटका हुआ है। वहीं अब तक 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
ताजनगरी में लोहे का बड़ा काम होता है। मुख्य रूप से लोहामंडी इसका गढ़ है। शोर-शराबे वाला बाजार इस समय पूरी तरह से शांत पड़ा हुआ है। लॉकडाउन के कारण लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। कारोबारी बताते हैं कि इस संकट के कारण करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। इतना ही नहीं, रायपुर, मुजफ्फरपुर, जयपुर, गाजियाबाद की फैक्टरियों से निकला माल दुकान में नहीं पहुंच पाया है।
सेवला जाट, फिरोजाबाद रोड, गुरुद्वारा आदि जगह पर ट्रकों में ही लदा पड़ा है। इन्हें अनलोड करने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते फैक्टरी संचालक पेमेंट मांग रहे हैं। इधर, लगातार डैमेज बढ़ता जा रहा है।

अफसरों से गुहार, कोई सुन नहीं रहा
1.5 करोड़ रुपये कीमत का 250 टन लोहा आउटर में पड़ा है। इसको लेकर कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। - मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा लोहा व्यापार एसोसिएशन।
कारोबार को अब तक औसतन 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कम से कम हमें माल को ट्रकों से निकलने की अनुमति मिलें। - दिनेश अग्रवाल, कारोबारी
व्यापार बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहा है। नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रास्ते में पड़े माल के खराब होने की आशंका है। उसमें सरिया, पत्ती, ईंगल जैसा माल पड़ा है। - नरेंद्र मंगल, कारोबारी।