{"_id":"5766e4764f1c1b515911cfe1","slug":"lock-on-religious-places-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशालाओं और धर्मस्थल पर ताले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशालाओं और धर्मस्थल पर ताले
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पलायन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की टीम ने रविवार को विस्थापित परिवारों की तीसरी सूची जारी की है। पदाधिकारियों का दावा है कि शाहगंज के चिल्लीपाड़ा और कोल्हाईपाड़ा क्षेत्र से 48 परिवार पलायन कर गए। एक धर्मस्थल फैक्ट्री में बदल गया और सिंधी समाज की धर्मशाला और पाठशाला पर ताले लग गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर और उनकी टीम ने रविवार को शाहगंज इलाके का सर्वे किया। इन दोनों मोहल्लों में पंजाबी, सिंधी, ब्राह्मण और प्रजापति समाज के लोग रहते थे। धीरे-धीरे क्षेत्र का माहौल ऐसा बदला कि कुछ लोग पलायन कर गए। इसके बाद अन्य समाज के लोगों ने भी घर बेचकर जाना शुरू कर दिया। पंजाबी समाज का धर्मस्थल भी शिफ्ट करना पड़ा, जो अब साकेत कालोनी में है। भाजपा नेता हेमंत भोजवानी बताते हैं कि वहां सिंधी समाज की धर्मशाला में वर्षों से ताला लगा है। अब कोई वहां कोई सामाजिक कार्य नहीं होते। एक विद्यालय था वह भी बंद कर दिया गया है। अन्य वर्ग के लोग भी धीरे-धीरे वहां पलायन कर गए। सुनील पाराशर ने बताया कि चाणक्यपुरी निवासी अशोक कुमार के परिवार के बुजुर्ग पाकिस्तान से आए थे। उन्होंने चिल्लीपाड़ा में 7,200 रुपये में मकान खरीदा था। अब उन्हें मकान छोड़ना पड़ा। प्रांत सह संयोजक राकेश त्यागी ने कहा कि हिंदू समाज के लगातार हो रहे पलायन के संबंध में बस्ती स्तर पर सूची बनाई जाएगी और डीएम को दी जाएगी। इस अवसर पर दिग्विजय नाथ तिवारी, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, सोनू दीक्षित, कमल अग्रवाल, भूपेंद्र शर्मा, बंटी ठाकुर मौजूद रहे।
इन्होंने किया पलायन शाहगंज के चिल्लीपाड़ा और कोल्हाईपाड़ा से बल्देव व्यासलानी, आसनदास भूलानी, हेमनदास, ईश्वरदास गंगवानी, जदवानी परिवार, डा. मोहनदास, माधव दास हिरानी, अशोक बेकरी वाला, अक्षयकांत शर्मा, मनोज शर्मा, बॉबी गोला, तेजूमल, शकामल सोनी, ताराचंद सोनी, महेश, खानचंद राशन वाले, टेऊमल, दुर्गादास, लोंगमल, शीतलदास, गुरुमुख दास, किशन चंद, मुकुट बिहारी, किशन चंद, विजय भाटिया, लालएम सोनी, हीरालाल, नारायण दास, टीकमदास, संतराम दास, बिहारी लाल, ललित कुमार, अशोक सक्सेना, गुलाब भाई, जयराम दास, ठाकुर दास, कहैन्या लाल, धन्यालाल दास, मुरलीधर, रेवा चंद, राजू, सुरेंद्र कुमार, बॉबी वर्मा, तोलाराम, चेतनदास, लक्की, सूरज कुमार, रवि गोला।
प्रशासन चुप क्यों बैठा है। 10 वर्ष पुराना रिकार्ड निकालकर देख लें पता लग जाएगा कि पहले यहां कौन रहता था और अब कहां है। सुनील पाराशर, प्रांत उपाध्यक्ष विहिप
विज्ञापन
कोई व्यक्ति निजी तौर पर सर्वे करे तो उसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन जहां कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा होगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पंकज कुमार, जिलाधिकारी