फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   location of missing girl student from Agra was found in  Telangana she had left home to go to college

Agra: तेलंगाना में मिली लापता छात्रा की लोकेशन, इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए वीडियो, घर से कॉलेज जाने को निकली थी

Sat, 22 Apr 2023 12:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 12:40 PM IST
सार

आगरा में घर से कॉलेज जाने को निकली छात्रा लापता हो गई। पुलिस जांच में उसकी लोकेशन तेलंगाना में मिली है। वहां से उसके इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन
location of missing girl student from Agra was found in  Telangana she had left home to go to college
Agra: तेलंगाना में मिली लापता छात्रा की लोकेशन - फोटो : अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से लापता छात्रा की लोकेशन पुलिस को तेलंगाना में मिली है। पुलिस को इंस्टाग्राम आईडी से यह जानकारी मिली है। छात्रा ने अपने वीडियो अपलोड किए हैं। वह एक युवक के साथ है। उसने माता-पिता से कहा है कि वह ठीक है। किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली

विज्ञापन

है।

शाहगंज थाना क्षेत्र की छात्रा सुबह 10 बजे घर से कॉलेज जाने की कहकर निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। उसका स्कूटी आगरा कैंट स्टेशन पर खड़ी मिली थी। बाद में पता चला था कि छात्रा दिल्ली से हैदराबाद की फ्लाइट में बैठी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर अपलोड किए दो वीडियो 

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा की इंस्टाग्राम आईडी को चेक किया गया। इसमें पता चला कि छात्रा ने लापता होने के बाद दो वीडियो अपलोड किए हैं। एक वीडियो में वह एक युवक के साथ नजर आ रही है। उसने जल्दी ही वापस आने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार बदल रही है लोकेशन

हालांकि छात्रा की लोकेशन बार-बार बदल रही है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वो तेलंगाना में कहां पर है। उससे फोन से संपर्क की कोशिश की जा रही है। वीडियो में दिखने वाला युवक कौन है, यह भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed