{"_id":"680932e87f7b8d7426032195","slug":"local-talents-rocked-the-stage-with-artists-from-mumbai-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-135960-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुंबई के कलाकारों के संग स्थानीय प्रतिभाओं ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुंबई के कलाकारों के संग स्थानीय प्रतिभाओं ने मचाया धमाल
Thu, 24 Apr 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर मंगलवार की शाम स्थानीय बच्चों के गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई से आए कलाकारों के साथ स्थानीय बच्चों ने भी धमाल मचाया। कार्यक्रम में सिंगिंग एंड डांसिंग आइडल 2025 चुने गए।
कार्यक्रम में मुंबई से आई पार्श्व गायिका रिनी चंद्रा ने मन सात समंदर डोल गया....और ऐसे न जाओ पिया....सहित एक के बाद एक कई गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पार्श्व गायक राहुल पंडित ने तुम जो मिल गए हो तो ये लगता है.... और एक हसीना थी एक दीवाना था....सहित कई गीतों की प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में कलाकार हनी ट्रपर और डांस एक्टिंग डायरेक्टर अशोक कुमार दुबे ने भी प्रस्तुतियां दी। अतिथि कलाकारों ने निर्णायकों की भूमिका भी निभाई। इससे पहले जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। संयोजक रॉबिन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुधांशु जैन, रजत पचौरी, अभिषेक तोमर, किशन दुबे, रॉकी शुक्ला, अंकित शुक्ल, प्रतीक अग्निहोत्री, अमर कश्यप, आलोक दीक्षित, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आध्या और आयुष पहले स्थान पर
गायन जूनियर में आध्या साहा और आयुष यादव पहले स्थान पर रहे। गायन सीनियर में सचिन कश्यप और राजकुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिनव अग्निहोत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य जूनियर में अनाहिता और नृत्य सीनियर में रिषभ कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
संगीत सम्मेलन की तारीख में बदलाव, अब 27 को होगा कार्यक्रम
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर बुधवार की शाम आयोजित होने वाले संगीत सम्मेलन की तारीख में बदलाव किया गया है। संयोजक आलोक दीक्षित ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संगीत सम्मेलन का आयोजन अब 27 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया है।