फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Local people opposing construction of garbage transfer station on Fatehabad Road in Agra

Agra: कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाने का विरोध में लोग, घरों पर लिखा 'मकान बिकाऊ है'

Wed, 11 Oct 2023 03:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 03:50 PM IST
सार

आगरा में स्थानीय लोग कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाने का विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' लिखा दिया है। 

विज्ञापन
Local people opposing construction of garbage transfer station on Fatehabad Road in Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद रोड पर वार्ड 29 के तोरा में नगर निगम ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाया है। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अपने घरों की दीवारों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगा दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का विरोध किया है। दुर्गंध के कारण होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर मकान बेचने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


तोरा में 100 से ज्यादा परिवार जिस जगह रह रहे हैं। उससे सटी जमीन पर नगर निगम कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर चस्पा किए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव: सुनीं जन समस्याएं, आकाशीय बिजली गिरने से मृतकों के परिजन को दी सहायता राशि
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी राधेश्याम और महेश ने कहा कि लोगों ने अपनी समस्या मेयर हेमलता दिवाकर को भी बताई, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। मेयर ने केवल आश्वासन दिया, समाधान नहीं किया। ठेकेदार लगातार कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कर रहा है। घर बेचने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं हैं। यहां 100 से ज्यादा घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे सीएम योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किए दर्शन, गोल्फ कार्ट को दिखाई हरी झंडी, यहां पढ़ें पूरा अपडेट

अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि जिस जगह ट्रांसफर स्टेशन बनाया जा रहा है, वह जगह आबादी से 100 मीटर से ज्यादा दूर है। कचरा ट्रांसफर स्टेशन के अंदर रहेगा और बाद में गाड़ियों से कुबेरपुर भेज दिया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद के साथ स्थानीय लोगों से इस मामले में देर शाम वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed