{"_id":"59fc39724f1c1bf2538ba702","slug":"local-people-helped-injured-after-bus-accident-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा बस हादसाः नहीं पहुंची एंबुलेंस, रोडवेज बस से घायलों को अस्पताल लाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा बस हादसाः नहीं पहुंची एंबुलेंस, रोडवेज बस से घायलों को अस्पताल लाए लोग
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 03 Nov 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एनएच 2 पर हादसे का शिकार हुई हिमाचल प्रदेश के स्कूली बच्चों से भरी बस के टूर आपरेटर ने हादसे की सूचना यूपी 100 को दी। इसके बाद भी काफी देर एंबुलेंस मौके पर नहीं आई। तभी वहां से गुजर रही रोडवेज बस में सवार एक यात्री ने सभी का ध्यान हादसे की ओर खींचा।
आगरा में ट्रांस यमुना कालोनी फेज 2 के रहने वाले राजेश चौहान ने बताया कि वे रोडवेज़ बस से नोएडा से लौट रहे थे। जब उनकी बस एनएच 2 से गुजर रही थी तो उनकी नजर हादसे का शिकार हुई बस पर पड़ी। वहां चीख पुकार मची थी।
राजेश ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर से बस रुकवाई। बस कुछ आगे जा चुकी थी तो उसे घुमवाकर मौके पर लाए और वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायलों को इसमें बैठाया। इसके बाद रोडवेज बस से सभी घायल आगरा शहर में एनएच 2 पर भगवान टाकीज के पास स्थित जय हास्पिटल में लाए गए।

डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
यहां से गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया गया। टूर ऑपरेटर भारत भूषण ने बताया उसने 100 नंबर पर फोन किया था। इसके बाद भी मदद नहीं मिली। ऑपरेटर बोला कि दो दिन आगरा भ्रमण के लिए स्कूल के बच्चों को लेकर दो बस हिमाचल से चली थीं।
शुक्रवार को वृंदावन, फतेहपुर सीकरी और शनिवार को ताजमहल घूमने का प्लान था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को देखने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक ने बच्चों का हाल जाना। चिकित्सकों को जल्द से जल्द और बेहतर इलाज के निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि मंडी में जिला प्रशासन को सूचना दे दी है।