फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   local created ruckus over people quarantine in the shelter house in firozabad

आश्रय स्थल में जमातियों को क्वारंटीन करने का विरोध, ईंट-पत्थर लेकर एंबुलेंस के आगे आए लोग

Sun, 05 Apr 2020 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
local created ruckus over people quarantine in the shelter house in firozabad
आश्रय स्थल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के कन्हैया नगर में नगर निगम के आश्रय स्थल में क्वारंटीन के लिए एंबुलेंस से लाए गए जमातियों का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। लोग हाथ में ईंट, पत्थर और डंडे लेकर एंबुलेंस की ओर दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


लोगों के विरोध को देखते हुए चालक ने एंबुलेंस को दौड़ा दिया और मेडिकल कॉलेज ले आया। बाद में सभी को बारह बीघा स्थित अबु हुरैरा डिग्री कॉलेज कैंपस ले जाया गया। 
विज्ञापन


गुजरात में रहने वाले 11 जमातियों को रामगढ़ क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के संदेह पर क्वारंटीन किया था। इन्हें पहले संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से यूनिटी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जमातियों को कन्हैया नगर में बने नगर निगम के रैन बसेरा (आश्रय स्थल) में क्वारंटीन करने के लिए भेजा गया था। इन्हें यहां 14 दिन रखा जाना था।

विरोध के कारण एंबुलेंस चालक लौटा

शनिवार दोपहर 11 जमातियों को लेकर 108 एंबुलेंस आश्रय स्थल पहुंची तो क्षेत्रीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोग विरोध करते हुए एंबुलेंस की ओर बढ़ने लगे। हालांकि पुलिसकर्मी भी एंबुलेंस से आगे चल रहे थे। 

विरोध कर रहे कुछ लोगों के हाथ में ईंट और पत्थर थे। विरोध को देखते हुए चालक एंबुलेंस में बैठे जमातियों को लेकर मेडिकल कॉलेज आ गया। पुलिसकर्मी भी विरोध देखकर लौट गए। सूचना पर दक्षिण थानाध्यक्ष भी पहुंच गए और लोगों को शांत कराया। 

बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी जमातियों को अबु हुरैरा डिग्री कॉलेज भेज दिया। शुक्रवार को भी कन्हैया नगर स्थित आश्रय स्थल पर क्वारंटीन करने के लिए लाए गए लोगों का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया था।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव अरई है। इन सभी को होम क्वारंटीन किया जाना था लेकिन इन्हें गलत जगह ले जाया गया था। क्षेत्र के लोगों ने कोई विरोध नहीं किया है। इन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed