फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loan taken in the name of contractor by making fake Aadhar card in Agra

आगरा: फर्जी आधार कार्ड बनाकर ठेकेदार के नाम पर लिया लोन, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 09 Apr 2022 08:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 08:38 PM IST
सार

आगरा में फर्जीवाड़ा कर फाइनेंस कंपनी से लोन लेने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस  ठेकेदार के नाम से लोन लिया गया, उनको पता तक नहीं चला। जब फाइनेंस कर्मी उनके घर पहुंचे तो जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Loan taken in the name of contractor by making fake Aadhar card in Agra
जगदीशपुरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर छह निवासी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार विशाल शर्मा के आवास के पते पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर फाइनेंस कंपनी से लोन ले लिया गया। रिकवरी टीम के घर आने पर उन्हें जानकारी हुई। कोर्ट के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया।

विज्ञापन


विशाल शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि वह पिता के आवास में परिवार सहित रहते हैं। आरोप लगाया कि बरहन निवासी प्रशांत कुमार ने आवास विकास कॉलोनी स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से सांठगांठ करके उनके आवास के पते का फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद फाइनेंस कंपनी से ऋण स्वीकृत करा लिया। 

विज्ञापन

फाइनेंस कर्मी घर पहुंचे तो हुई जानकारी 

इस लोन की विशाल को कोई जानकारी नहीं थी। उनके घर पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आए। उन्होंने लोन के बारे में बताया। किस्त के रूप में 78,482 रुपये अदा करने के लिए कहा। उन्होंने किसी तरह का ऋण लेने से इनकार किया। इस पर गालीगलौज करने लगे। भुगतान नहीं करने पर जबरन घर से उठाकर जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़ित का परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 29 नवंबर 2021 को एसएसपी को पत्र भेजकर शिकायत की। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। 22 मार्च को कोर्ट के आदेश पर थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित विशाल शर्मा का कहना है कि अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे वह भटकने को मजबूर हैं। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार का कहना है कि प्रकरण में जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में पकड़ा गया था गैंग
प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बजाज फाइनेंस कंपनी से सामान के नाम पर ऋण लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में आठ लोग पकड़े गए थे। आरोपी लोगों से आधार कार्ड लेते थे। उन्हें दस हजार रुपये दे देते थे। इसके बाद 70 से 80 हजार की खरीदारी का लोन लेते थे। इसके लिए फर्जी इनवाइस शोरूम संचालक तैयार करते थे। ठेकेदार के साथ मामला भी इसी तरह की धोखाधड़ी का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed