फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loader overturns after tyre burst on expressway, three injured

Agra News: एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से लोडर पलटा, तीन घायल

Sat, 02 May 2026 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Loader overturns after tyre burst on expressway, three injured
शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 39.300 के पास टायर फटने से एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली से बस्ती जा रहा महिंद्रा लोडर (चालक सुनील पुत्र पालू, निवासी राजपुरा गुड़ मंडी, दिल्ली) घरेलू सामान लेकर सुबह पांच बजे करीब जा रहा था। वाहन में सवार राजदुलारी देवी, कुमारी लाली (10), गौतम, सालू, आकाश और रामसेवक समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। मटसेना क्षेत्र में हुए हादसे में सुनील, लाली और आकाश को हल्की चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस यूपीडा की टीम ने एंबुलेंस से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। बाद में सभी यात्री को दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed