फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Live Worm Found in Deviram Sweets’ Mewa Bite; FSDA Takes Action

मेवाबाइट में निकला कीड़ा: देवीराम स्वीट्स की मिठाई का हाल देख एफएसडीए टीम हैरान, नोटिस थमाया

Mon, 27 Oct 2025 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 08:19 AM IST
सार

आगरा के प्रसिद्ध देवीराम स्वीट्स के  यहां एफएसडीए की टीम ने छापा मारा। यहां मेवाबाइट में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Live Worm Found in Deviram Sweets’ Mewa Bite; FSDA Takes Action
देवीराम स्वीट्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने फतेहाबाद रोड ताज नगरी फेज-दो बसई मंडी स्थित देवीराम स्वीट्स से मेवाबाइट का नमूना लिया है। इनकी दुकान से खरीदी गई मिठाई में कीड़ा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे संज्ञान लेकर टीम ने दुकान का निरीक्षण कर सुधार के लिए नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मेवाबाइट में जिंदा कीड़ा था। इस वीडियो में ये मिठाई फतेहाबाद रोड स्थित देवीराम स्वीट्स से खरीदी गई थी। इसमें दुकानदार और खरीदार के बीच वार्ता भी रिकार्ड है, जिसमें विक्रेता की आवाज है कि चीनी मीठी होती है और इसमें कीड़ा पड़ सकता है।
विज्ञापन


इसे संज्ञान में लेकर टीम भेजकर निरीक्षण करवाया। मेवाबाइट का नमूना लेकर साफ-सफाई बरतने के लिए नोटिस भी दिया है। रिपोर्ट में नमूना फेल मिलने पर कार्रवाई होगी। देवीराम स्वीट्स के संचालक संदीप अग्रवाल का कहना है कि 22 सितंबर को 625 रुपये की आधा किलो मेवाबाइट खरीदी थी। 25 को एक महिला आईं और कीड़ा दिखाया। हमने दुकान में रखी अन्य मिठाई भी जांच कराई, जिसमें कोई दिक्कत नहीं मिली। उनको रुपये भी वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed