{"_id":"599328db4f1c1b94258b45c0","slug":"live-from-mathura-devotees-are-in-shreekrishna-janmsthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान: धरती से आसमान तक खुशियां छाईं, आ गए कृष्ण कन्हाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान: धरती से आसमान तक खुशियां छाईं, आ गए कृष्ण कन्हाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 16 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान
- फोटो : amar ujala
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया| भगवान के जन्म लेते ही भक्तों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए| घंटे और घड़िआलों के स्वरों के बीच भागवत भवन मंदिर में भगवान का प्रथम अभिषेक महंत नृत्यगोपालदास और अनुराग डालमिया ने जयपुर से आई विशेष चांदी की गाय से किया|
अपने आराध्य कान्हा के जन्मोत्सव के दर्शन को आतुर लाखों श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मस्थान में मौजूद हैं| शाम से ही भक्तों का मंदिर में पहुँचने का क्रम शुरू हो गया था| भीड़ इतनी है कि भागवत भवन की गैलरी में दर्शन को खड़े भक्तों को सुरक्षाकर्मी रुकने नहीं दे रहे। मथुरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा समेत अफसर पल पल पर नजर रखें हैं। एसपी सिटी शहर की यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे हैं ।
बता दें कि आज दोपहर दो बजे से ही जन्मस्थान की तरफ मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। अबकी बार वृंदावन से मसानी चौराहे तक टेंपो और ऑटो को छूट मिलने से कृष्ण भक्तों को काफी हद तक राहत मिली। हालाँकि अनुमान लगाया जा रहा है कि अबकी बार भीड़ पिछली बार की अपेक्षा कम रही।

ब्रजवासी दिल खोलकर कर रहे कृष्णभक्तों की सेवा
जन्मस्थान
- फोटो : केके अरोरा
एक बार फिर बृजवासियों ने दिल खोलकर कृष्णभक्तों की आवभगत की। शहर में लगे सैंकड़ों भंडारों पर पूरी, सब्जी, हलवा, बिस्किट, फलाहार, पानी की भरपूर व्यवस्था की। भक्तों को रोक रोककर प्रसाद वितरित किया।
सुबह से चला यह क्रम देरशाम तक बदस्तूर चलता रहा। भंडारों की स्टालों पर भक्तों की भीड़ जुटी रही। बृजवासियों का कृष्णभक्तों के प्रति प्रेम देखते ही बन रहा था। कृष्णभक्त भी बृजवासियों का प्रेमभाव देखकर काफी प्रसन्नचित दिखे।
होलीगेट, छत्ता बाजार, जनरलगंज, कृष्णनागर, भरतपुरगेट, कोतवाली रोड, मसानी, भूतेश्वर, डीगगेट, जयसिंहपुरा, बिरला मंदिर, महाविद्या, गोविंदनगर, विकास मार्केट, चौक बाजार, सरस्वती कुंड, गोवर्धन चौराहा, धौली प्याऊ पर लगे भंडारों में भक्तों ने प्रसाद पाया।