{"_id":"6a98f47872074530390494b2","slug":"live-and-dead-insects-found-in-buckwheat-flour-21-of-66-flour-samples-fail-food-safety-test-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की एडवाइजरी: कुट्टू के आटे में जिंदा और मरे कीड़े, खाने से पहले 10 बार सोचेंगे, 21 नमूने हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की एडवाइजरी: कुट्टू के आटे में जिंदा और मरे कीड़े, खाने से पहले 10 बार सोचेंगे, 21 नमूने हुए फेल
Thu, 03 Sep 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:43 AM IST
सार
आगरा में खाद्य विभाग की जांच में कुट्टू के आटे के सात नमूनों में जिंदा और मरे हुए कीड़े मिले, जिससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बताया गया है। जनवरी से जुलाई तक जांचे गए विभिन्न आटे के 66 नमूनों में 21 फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जन्माष्टमी और त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया। विभाग ने कारोबारियों को वैध लाइसेंस व पंजीकरण के बिना व्यापार न करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता और एफएसओ गजेंद्र सिंह ने मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति व दरेसी व्यापार मंडल के साथ बुधवार को अलग-अलग बैठकें कीं। अधिकारियों ने कहा कि बारिश में नमी के कारण कुट्टू के आटे में कीड़े लगने और खराब होने की आशंका रहती है। ऐसे में कारोबारी इसके सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता और एक्सपायरी तिथि का विशेष ध्यान रखें। दूषित या मिलावटी सामग्री बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा, व्यापारियों को टर्नओवर के आधार पर लाइसेंस बनवाने और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए। मोतीगंज समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल, महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल व दरेसी अध्यक्ष राजकुमार गुरनानी ने विभाग को आश्वस्त किया कि ग्राहकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
व्रत में कुट्टू का आटा खरीदते वक्त विशेष सावधानी बरतें। खाद्य विभाग की जांच में इसमें जिंदा-मृत कीड़े पाए गए। इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा अधिक है। बीते साल ऐसे ही घटिया कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने से मथुरा और आगरा में सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए थे। इसके लिए खाद्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी से जुलाई तक विभिन्न अनाज के आटे के 66 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलीं। इनमें से 21 नमूने फेल मिले हैं, जिसमें से सात कुट्टू के आटे के रहे। इनमें जिंदा और मरे हुए कीड़े पाए गए थे। इसे सेहत के लिए खतरनाक बताया। मिलावटी और नकली सामग्री के लिए टोल फ्री नंबर 18001805533, कार्यालय 0562-2970049 (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) पर शिकायत कर सकते हैं।
कुट्टू का आटा खरीदते वक्त ये रखें ध्यान:
खुला न खरीदें, पैकेट बंद का बैच नंबर और एक्सपायर तिथि देखें।
सीलनयुक्त हो, गांठ बन रही हों, रंग में अंतर और दुर्गंध आने पर न खरीदें।
पैकेट फटा हुआ होने पर भी न खरीदें, दुकानदार से बिल जरूर लें।
खुला न खरीदें, पैकेट बंद का बैच नंबर और एक्सपायर तिथि देखें।
सीलनयुक्त हो, गांठ बन रही हों, रंग में अंतर और दुर्गंध आने पर न खरीदें।
पैकेट फटा हुआ होने पर भी न खरीदें, दुकानदार से बिल जरूर लें।