{"_id":"668d166c8d30c0e906059007","slug":"little-rain-worsened-condition-of-smart-city-interstate-bus-terminal-in-agra-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बारिश से स्मार्ट सिटी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के हाल खराब, समस्याएं झेल रहे यात्री; सुनने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारिश से स्मार्ट सिटी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के हाल खराब, समस्याएं झेल रहे यात्री; सुनने वाला कोई नहीं
Tue, 09 Jul 2024 04:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:22 PM IST
सार
थोड़ी सी बारिश से स्मार्ट सिटी आगरा के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के हाल खराब हो गए। पानी भरने से यात्रियों को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। इनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
आगरा के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौंकिए नहीं यह कोई ताल-तलैया नहीं है। यह नजारा है आगरा के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का। यह शहर ताजमहल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। स्मार्ट सिटी भी घोषित किया गया है। इसी स्मार्ट सिटी के बस स्टैंड का यह हाल है। जहां से देश-विदेश के यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
इस बस स्टैंड पर प्रतिदिन पूरे देश के विभिन्न राज्यों के हजारों यात्री उतरते हैं। बस स्टैंड से अलग-अलग स्थान पर आते जाते हैं। मामूली बारिश में ही यहां इतना पानी भर गया कि यात्री परेशान हो गए। गंदे पानी से होकर यात्रियों को बस तक पहुंचना पड़ता है। वहीं बस से उतरकर बाहर हाईवे तक आना हो तब भी गंदे पानी से होकर आना पड़ता है।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर जलभराव न हो इस पर सरकार ने काफी पैसा खर्च किया। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। बस स्टैंड में प्रवेश करते ही जलभराव से दो-चार होना पड़ता है। कितने ही बचने की कोशिश करें लेकिन बिना गंदे पानी में घुसे ना तो आप बस तक पहुंच सकते हैं। ना ही बस से उतरकर हाईवे तक आ सकते हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड के प्रवेश द्वार (एंट्री स्थल) पर ही गंदा पानी भरा हुआ है। इस समस्या की तरफ ना बस स्टैंड प्रशासन का ध्यान है, ना ही शासन का। इससे स्मार्ट सिटी आगरा की साख भी खराब हो रही है। विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्री यहां की अच्छी छवि लेकर कैसे जाएं। वह इतना जरूर कहते हैं कि आगरा तो पूरी दुनिया में ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है, बड़ा पर्यटन क्षेत्र है। इसके बाद भी यहां यह हाल है।
बस स्टैंड पर मौजूद कुछ यात्रियों ने बातचीत में कहा कि बहुत बुरा हाल है। यहां पानी इतना भरा है कि निकलने में काफी परेशानी हो रही है। आगरा के बस स्टैंड का ऐसा हाल नहीं होना चाहिए। एक यात्री जो प्रतिदिन आगरा आते- जाते हैं, उन्होंने कहा कि वर्षों से बस स्टैंड यह समस्या बनी है। लेकिन, इसका निदान अभी तक नहीं किया गया है। कम से कम ऐसी व्यवस्था तो हो जाए की बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर पानी ना भरे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन