फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Literary writer Dharam received the best ghazal writer award

Agra News: साहित्यकार धरम को मिला श्रेष्ठ गजलकार सम्मान

Sun, 08 Oct 2023 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Oct 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Literary writer Dharam received the best ghazal writer award
साहित्यकार धरम को मिला श्रेष्ठ गजलकार सम्मान
विज्ञापन

- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का भी मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। ग्वालियर में 8 अक्तूबर को आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में मैनपुरी के गजलकार धर्मेंद्र सिंह धरम मैनपुरिया को श्रेष्ठ गजलकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। धरम को इसके अतिरिक्त लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला है। धरम की इस सफलता पर जिले के साहित्यकारों ने बधाई दी है।
जनपद के शिक्षक साहित्यकार धर्मेन्द्र सिंह धरम, मैनपुरिया को उत्कृष्ट गजल लेखन के लिए इक्कीसवीं शताब्दी के श्रेष्ठ गजलकार के सम्मान से ग्वालियर के एडवोकेट खेड़कर कांफ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया। ग्वालियर साहित्य कला परिषद द्वारा श्रेष्ठ गजलकार सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड एवं अवॉर्ड ऑफ एक्सिलेंसी से गाउन व मैडल पहना कर उनका सम्मान किया गया। साहित्य कला परिषद के अध्यक्ष डॉ . रमेश कटारिया और वरिष्ठ साहित्यकार भगवान स्वरूप चेतन्य ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. रमेश कटारिया पारस द्वारा संपादित इस पुस्तक में देश के 75 श्रेष्ठ गजलकारों की आठ-आठ गजलों को स्थान दिया गया है। मैनपुरी के गजलकार धरम सिंह की भी आठ गजलों का इस पुस्तक के लिए चयन किया गया था। धरम अभी तक लगभग 2400 गजलें लिख चुके हैं।
विज्ञापन

धरम को यह सम्मान मिलने पर जनपद के साहित्यकार लाखन सिंह भदौरिया सौमित्र, दीन मोहम्मद दीन, वदन सिंह मस्ताना, श्रीकृष्ण मिश्र, पदम सिंह पद्म, सुरेश चौहान नीरव, शिव सिंह निसंकोच ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed