फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lists of the deceased are being posted in public places, objections sought from the public.

Agra News: सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जा रहीं मृतकों की सूचियां, लोगों से मांगी आपत्तियां

Wed, 17 Dec 2025 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Lists of the deceased are being posted in public places, objections sought from the public.
निगम कार्यालय पर चस्पा सूची
आगरा। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में मृत, लापता और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं की सूची अब कलेक्ट्रेट, नगर निगम मुख्यालय जैसे सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जा रही है। सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं का भी ब्योरा दिया गया है। नगर निगम कार्यालय में विधानसभा क्षेत्रवार सूची चस्पा की गई है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर शुरू हुई इस कवायद के जरिये लोगों से ऐसे नामों को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं ताकि इनमें अगर कोई गड़बड़ी हो तो उसे दुरुस्त कराया जा सके। माैजूदा समय में जिले में अब तक हुए सत्यापन के दाैरान एक लाख मृतक, करीब दो लाख मतदाताओं के शिफ्ट होने, 2.80 लाख मतदाताओं के लापता और 60 हजार फर्जी मतदाता मिले हैं। इन चिह्नित मतदाताओं की लिस्ट तैयार कर सभी सार्वजनिक कार्यालयों लगाई जा रही है ताकि लोग उन्हें देख सकें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चाैहान ने बताया कि लगातार मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। लापता, शिफ्ट, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम की सूची जारी की गई है ताकि लोग आपत्ति दर्ज करा सकें।
विज्ञापन

बता दें, शहर के करीब 30 लाख मतदाताओं का एसआईआर के तहत सत्यापन किया जा रहा है। शहर की उत्तरी, दक्षिणी, कैंट व एत्मादपुर सीट एसआईआर में पीछे चल रहे हैं। यहां 70 फीसदी से कम मतदाताओं का सत्यापन हो सका है। बड़ी संख्या में मतदाताओं की मैपिंग न होने की वजह से ही हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल स्तरीय बैठक कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इस काम में जुटने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed