Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   List sent to the government for adjustment of 148 teachers

Agra News: 148 शिक्षकों के समायोजन के लिए शासन को सूची भेजी

Sun, 08 Sep 2024 05:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
List sent to the government for adjustment of 148 teachers
कासगंज। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के समायोजन के लिए जारी की गई सूची पर 40 आपत्तियां आई। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सूची शासन को भेज दी है। अब शासन से सूची पर मुहर लगने के बाद शिक्षकों का समायोजन होगा।जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में 1.20 लाख बच्चे शिक्षारत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 30 बच्चों पर एक शिक्षक, 45 बच्चों पर दो, 60 बच्चों पर तीन तथा 90 बच्चों पर चार शिक्षकों की जरूरत होती है। इससे अधिक पर पांच शिक्षकों की तैनाती का मानक है। शासन से मानकों के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती के लिए समायोजन की प्रक्रिया शुरू की गई। विभाग ने 140 सहायक अध्यापक तथा आठ प्रधानाध्यापकों के समायोजन की सूची जारी की। इस सूची पर 40 आपत्तियां दर्ज कराई गई। समिति ने इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सूची को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सूची की आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से समायोजन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed