{"_id":"66bf895a224a4b0ceb06a5e6","slug":"list-of-70-teachers-released-for-adjustment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-122425-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समायोजन के लिए 70 शिक्षकों की सूची हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समायोजन के लिए 70 शिक्षकों की सूची हुई जारी
Fri, 16 Aug 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन के लिए शासन से 70 शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। शासन से जारी सूची का बीएसए के निर्देश पर परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही परीक्षण कार्य कर सूची को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से समायोजन प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रथम चरण में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें 70 शिक्षकों के नाम की सूची विभाग द्वारा जारी की गई है। बीएसए को सूची की जांच कर समायोजन कर अपलोड के लिए कहा गया है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक के सहायक अध्यापकों के समायोजन के लिए शासन से जारी सूची का सत्यापन किया जा रहा है। सूची का सत्यापन करने के बाद सूची को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों से आपत्ति मांगी जाएगी। बीएसए ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए समायोजन बहुत ही जरूरी है। शासन से आदेश भी प्राप्त हो गया है। जल्द ही जूनियर में भी समायोजन का कार्य किया जाएगा।