फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   List cases for Lok Adalat

Agra News: लोक अदालत के लिए मुकदमे सूचीबद्ध करें

Thu, 27 Apr 2023 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
List cases for Lok Adalat
मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला जज अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मुकदमे सूचीबद्ध करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेज दें। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत तथा विशेष लोक अदालत आयोजित करके दोनों पक्षों की आपसी समझौते से दीवानी न्यायालयों में लंबित चल रहे मुकदमे निपटाए जाते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारी वकीलों से भी संवाद करें। आपसी सहमति से निस्तारित हो सकने वाले मुकदमे सूचीबद्ध करके राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल करें। सूचीबद्ध किए गए मुकदमों के पक्षकारों को समय से सूचना भेजें। नोडल अधिकारी मीता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह, मुनव्वर जहां, चंपत सिंह, पूनम राजपूत, स्नेहा नेगी, अनीता, सीजेएम भूलेराम, एसीजेएम अमित सिंह, सत्येंद्र कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed