{"_id":"5eb045c48ebc3e907234aa97","slug":"liqur-shop-open-in-rural-areas-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 3.0: आगरा में शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोलने की अनुमति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 3.0: आगरा में शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोलने की अनुमति मिली
Tue, 05 May 2020 10:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 May 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के बाहर लगी कतार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें सशर्त खोलने की अनुमति मिल गई है। देहात में देसी,अंग्रेजी व बीयर की बिक्री होगी। शर्त यह है कि ये उन्हीं इलाकों में खुलेंगी जहां कोई कोरोना संक्रमित नहीं होगा।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अन्य जनपदों में शराब की दुकानें खुल गई हैं। आगरा में शहरी क्षेत्रों से दूर सिर्फ देहात में शराब बिक्री की अनुमति होगी। दुकानों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस गश्त करेगी। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि देहात में फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, ककुआ में दुकानें नहीं खुलेंगी। उन्हीं दुकानों को खोला जाएगा जो आबादी क्षेत्र से दूर स्थिति हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी तरह की 795 शराब की दुकानें हैं। इनमें 307 देसी शराब, 224 अंग्रेजी शराब व अन्य बीयर शॉप हैं।

Trending Videos
शहर के ग्रीन जोन में भी नहीं खुलेंगी दुकानें
शहर में 11 जोन ग्रीन हैं, लेकिन पूरा शहर रेड जोन है। ऐसे में शहरी ग्रीन जोन में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगीं। शराब की दुकानें सिर्फ शहर से बाहर उन इलाकों में खुलेंगी जहां आबादी क्षेत्र नहीं होगा।
आगरा में शराब की जबर्दस्त खपत है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में एक साल में करीब 1.43 करोड़ लीटर सभी तरह की शराब की खपत होती है। लॉकडाउन में शराब बंदी से सरकार को हर माह करोड़ों रुपये की राजस्व हानि हो रही थी।