फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liqur Shop Open In Rural Areas Agra News

Lockdown 3.0: आगरा में शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोलने की अनुमति मिली

Tue, 05 May 2020 10:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 May 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Liqur Shop Open In Rural Areas Agra News
शराब की दुकान के बाहर लगी कतार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी, लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें सशर्त खोलने की अनुमति मिल गई है। देहात में देसी,अंग्रेजी व बीयर की बिक्री होगी। शर्त यह है कि ये उन्हीं इलाकों में खुलेंगी जहां कोई कोरोना संक्रमित नहीं होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अन्य जनपदों में शराब की दुकानें खुल गई हैं। आगरा में शहरी क्षेत्रों से दूर सिर्फ देहात में शराब बिक्री की अनुमति होगी। दुकानों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस गश्त करेगी। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि देहात में फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, ककुआ में दुकानें नहीं खुलेंगी। उन्हीं दुकानों को खोला जाएगा जो आबादी क्षेत्र से दूर स्थिति हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी तरह की 795 शराब की दुकानें हैं। इनमें 307 देसी शराब, 224 अंग्रेजी शराब व अन्य बीयर शॉप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ग्रीन जोन में भी नहीं खुलेंगी दुकानें
शहर में 11 जोन ग्रीन हैं, लेकिन पूरा शहर रेड जोन है। ऐसे में शहरी ग्रीन जोन में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगीं। शराब की दुकानें सिर्फ शहर से बाहर उन इलाकों में खुलेंगी जहां आबादी क्षेत्र नहीं होगा।

आगरा में शराब की जबर्दस्त खपत है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में एक साल में करीब 1.43 करोड़ लीटर सभी तरह की शराब की खपत होती है। लॉकडाउन में शराब बंदी से सरकार को हर माह करोड़ों रुपये की राजस्व हानि हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed