फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor worth 14 crores sold on Holi in agra

आगरा में खूब छलका जाम: होली पर 14 करोड़ की शराब गटक गए 'शौकीन', लोगों ने खूब लुटाए पैसे

Tue, 18 Mar 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 10:21 AM IST
सार

आगरा में होली पर शराब की जमकर बिक्री हुई। शौकीन 14 करोड़ की शराब गटक गए। आबकारी विभाग ने सोमवार को 13 और 14 मार्च को होली पर हुई शराब बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।
 

विज्ञापन
Liquor worth 14 crores sold on Holi in agra
शराब। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए। होली का बहाना मिला तो शौकीन 14 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। आबकारी विभाग ने सोमवार को 13 और 14 मार्च को होली पर हुई शराब बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन


पिछले साल होली पर जिले में करीब 9.50 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। इस बार 14 मार्च की होली थी। इस दौरान 13 और 14 मार्च को 14 करोड़ रुपये शराब बिक्री हुई है। जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में अपमिश्रित शराब का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले में 650 से अधिक शराब की दुकानें हैं।
विज्ञापन


बोदला क्षेत्र में सबसे ज्यादा शौकीन
बोदला क्षेत्र में सबसे ज्यादा शराब के शौकीन हैं। यहां देसी शराब दुकान पर रोज 40 पेटी का सरकारी कोटा है। एक पेटी में 50 पौव्वे होते हैं। प्रत्येक पौव्वे में 200 एमएल शराब आती है। इस तरह यहां रोज 400 लीटर देसी शराब बिक्री है। बोदला ठेके से सालाना 6 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व आबकारी विभाग को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed