{"_id":"648c9ccb8371d2f0a30f3ed8","slug":"liquor-worth-126-lakh-destroyed-on-the-orders-of-the-court-mainpuri-news-c-25-1-191763-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराई 1.26 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराई 1.26 लाख की शराब
Fri, 16 Jun 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
भोगांव।
न्यायालय से अवैध शराब के 60 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं बरामद शराब को नष्ट करने के आदेश दिए गए। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में शुक्रवार को शराब को फैला कर नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.26 लाख रुपये बताई गई है।
थाना पुलिस द्वारा समय समय पर मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इस दौरान बरामद की गई अवैध शराब को मालखाने में रख दिया जाता है। मुकदमे न्यायालय में चलते हैं। हाल ही में न्यायालय ने थाना भोगांव में अवैध शराब के 60 मुकदमा निस्तारित करते हुए नष्ट किए जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसडीएम भोगांव अंजली सिंह, सीओ सुनील कुमार की मौजूदगी में मुकदमों से संबंधित करीब 1265 लीटर शराब को नष्ट कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि नष्ट कराई गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.26 लाख रुपये है।