{"_id":"669d4eb042daa426070b0ed2","slug":"liquor-shops-were-covered-so-as-not-to-harm-faith-kasganj-news-c-175-1-mt11003-118321-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आस्था को न पहुंचे ठेस, इसलिए ढकी गईं शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आस्था को न पहुंचे ठेस, इसलिए ढकी गईं शराब की दुकानें
Sun, 21 Jul 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ियों की आस्था व भावनाएं आहत होने से बचाने के लिए उनके मार्ग में पड़ने वाली शराब की दुकानों के आगे जहां पर्दे लगा दिए गए हैं। मांस की दुकानें बंद करा दी गई हैं। इस संबंध में जारी निर्देश के बाद पुलिस इसका पालन सुनिश्चित कर रही है।
21 जुलाई शनिवार से कांवड़ मेला शुरू हो गया। कांवड़ियों का हुजूम गंगाजल लेने के लिए उमड़ने लगा है। इनके लिए सुविधाओं को ध्यान में रख प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शासन स्तर से भी विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिन मार्गाें से होकर कांवड़िया गुजर रहे हैं। उस मार्ग पर शराब की दुकानों के आगे पर्दा लगाकर उन्हें ढका जा रहा है।
इसके साथ ही बाजार में मांस की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। शराब की दुकानों को दो दिन पूर्व ही ढकवा दिया गया है। यह कवायद कांवड़ियों की भावनाओं को आहत होने से बचाने के लिए की गई है। पुलिस इस निर्देश का पालन करने के लिए शराब व मांस आदि दुकानों की लगातार निगरानी भी कर रही है।