फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor mafia's gangster act seized assets worth Rs 1.35 crore

शराब माफिया की गैंगस्टर एक्ट में 1.35 करोड़ की संपत्ति जब्त की

Tue, 26 Apr 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia's gangster act seized assets worth Rs 1.35 crore
कासगंज में पटियाली के नगला हीरा में शराब माफिया की संपत्ति पर कुर्क का नोटिस लिखवाती पुलिस । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अवैध शराब के माफिया व उसके परिवारीजन के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए 1.35 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। यह संपत्ति अवैध शराब के कारोबार से अर्जित की गई थी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर यह कार्रवाई पटियाली के नगला हीरा में की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि शराब माफिया अजयपाल निवासी नगला हीरा थाना पटियाली के विरुद्ध वर्ष 2014 से वर्ष 2020 तक अवैध शराब के एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। माफिया द्वारा अपराधों में संलिप्त रहकर अपने तथा अपने परिजन के नाम पर अवैध रूप से काफी चल एवं अचल सम्पत्ति एकत्रित की गई थी। शराब माफिया की अवैध संपत्ति का विवरण खंगाला गया तो पाया कि माफिया द्वारा अपने पुत्र संदीप के नाम पर मोजा अशोकपुर में खाता संख्या 302 में गाटा संख्या 888/0.291 का 1/8 भाग भूमि क्रय की गयी है।
विज्ञापन

जिसमें दुकाने बनी हुई है। इसी गाटा संख्या में दूसरे पुत्र संजय के नाम 1/16 भाग भूमि क्रय की गयी है जिस पर भी दुकाने बनी हुई है। तीसरे व चौथे पुत्र शैलेश एवं भूदेव (नाबालिक) संरक्षक पत्नी सोमवती व हेत सिंह पुत्र अजयपाल के नाम गाटा संख्या 817/0.833 ह में से भाग क्रय किया गया है जिसमें भी मौके पर दुकाने बनी हुई है। सभी सम्पत्ति की बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 1 करोड़ 35 लाख रूपये आंकी गयी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संपत्ति को मंगलवार को राजस्व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की इस दौरान एसडीएम पटियाली, क्षेत्राधिकारी पटियाली आर के तिवारी थाना प्रभारी पटियाली, थाना प्रभारी सिढ़पुरा व थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य की एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed