फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Linter fell in Labhed village, family narrowly escaped

कासगंज: लभेड़ गांव में भर भराकर गिरा लिंटर, बाल-बाल बचा परिवार

Fri, 16 Feb 2024 09:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 16 Feb 2024 09:22 AM IST
सार

लिंटर गिरने की घटना से पूरा परिवार दहशत में है। हादसा उस समय हुआ जिस समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही  तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन
Linter fell in Labhed village, family narrowly escaped
लिंटर गिरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव लभेड़ में बृहस्पतिवार सायं के समय एक मकान का पक्का लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। लिंटर गिरने से गांव में ग्रामीण भौंचक्के रह गए क्योंकि पक्का लिंटर था। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में कोई नहीं था। दुर्घटना की सूचना पर तहसील की राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


लिंटर गिरने की घटना अमरपाल सिंह पुत्र सरनाम के घर पर हुई। कुछ दिन पूर्व बरामदे का लिंटर शाम के समय भरभराकर गिर पड़ा। उस समय अमरपाल सिंह पशुओं को चारा आदि डाल रहे थे। घर के अन्य लोग खेत पर काम कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। लिंटर गिरने के साथ बहुत तेज आवाज हुई। गांव के लोग एक दम धूल का गुबार उड़ता देख अमरपाल के घर की ओर दौड़े। 
विज्ञापन


अमर पाल भी तत्काल घर पर पहुंचा। जमीन पर लिंटर का मलबा पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल मलबे को हटाकर देखा कि कहीं कोई दब तो नहीं गया, लेकिन मलबे में कोई नहीं निकला। उसके बाद अमर पाल व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मामले की जानकारी पटियाली तहसील प्रशासन को दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल शाहरुख खान व अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed