Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Link of dirty site sent on woman's Facebook messenger accused arrested

UP: महिला अधिवक्ता ने सिखाया ऐसा सबक, दो माह पहले आरोपी ने की थी जो गलती...अब मिलेगी उसकी सजा

Sat, 11 May 2024 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 07:00 AM IST
सार

महिला अधिवक्ता के फेसबुक मैसेंजर की आईडी पर आरोपी ने पोर्न साइट का लिंक भेजा था। इतना ही नहीं महिला को बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही थी। शिकायत के बाद मामले में जांच हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
 

विज्ञापन
Link of dirty site sent on woman's Facebook messenger accused arrested
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र की महिला अधिवक्ता की फेसबुक मैसेंजर आईडी पर पोर्न साइट का लिंक भेजने के आरोप में पुलिस ने राधा नगर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपी को छोड़ने के लिए पुलिस के पास सिफारिशी फोन भी आए। किसी की बात नहीं मानी गई।
विज्ञापन


कमला नगर क्षेत्र की अधिवक्ता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि दो महीने पहले बल्केश्वर स्थित राधा नगर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने उसकी फेसबुक मैसेंजर की आईडी पर पोर्न साइट का लिंक भेजा था। इससे वह परेशान हो गई। थाना कमला नगर में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी का थाने और अधिकारियों के दफ्तरों में उठना-बैठना था। इस कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता का कहना था कि आरोपी बदनाम करने की धमकी दे रहा है। उससे जान का खतरा है। शिकायत पर पुलिस आयुक्त ने जांच सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत आदित्य सिंह को सौंपी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने दोबारा शिकायत की। मामले में 20 मार्च को साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि डिजिटल साक्ष्य लिए गए। सुरेंद्र पाल सिंह के आईफोन से पोर्न साइट का लिंक भेजा गया था। इसके लिए आरोपी के घर में लगे इंटरनेट कनेक्शन का प्रयोग किया गया। इस पर आरोपी को शुक्रवार को घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। आईफोन जब्त कर लिया गया। उसको चेक किया गया। आरोपी ने साक्ष्य नष्ट कर दिए थे। इस पर उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कोर्ट ने सुरेंद्र पाल सिंह को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का है थाने-दफ्तरों में उठना-बैठना
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी सुरेंद्र पाल का पुलिस के पास उठना-बैठना है। वह थाने में प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष से सांठगांठ रखता है। इस कारण पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही थी। उसके पकड़े जाने के बाद कई लोगों ने सिफारिश में फोन किए। लेकिन अधिकारियों ने यही कहा कि उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में आरोपी को जेल भेज दिया।


साक्ष्य नष्ट करने की धारा भी बढ़ाई गई
पुलिस ने मुकदमे में साक्ष्य नष्ट करने की धारा की भी वृद्धि कर दी गई है। पीड़िता ने डीसीपी सिटी के समक्ष पेश होकर आरोप लगाया था कि उसे परेशान किया जा रहा है। अब केस में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसका फायदा उठाकर आरोपी साक्ष्य नष्ट करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed